सोनीपत। गांव दहिसरा में संदिग्ध हालत में बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के साथ गए छोटे भाई ने घर आकर परिजनों को अवगत करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया।
मूलरूप से बिहार हाल गांव दहिसरा निवासी आरव (6) अपने छोटे भाई के साथ खेल रहा था। दोनों घर से खेत की तरफ चले गए। वहां खेलते समय अचानक आरव जमीन पर गिर गया। जब वह नहीं उठा तो छोटे भाई ने घर आकर परिजनों को बताया। परिजन मौके पर पहुंचे तो बेहोश मिले आरव को अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाया और कहा कि विसरा रिपोर्ट में मौत का पता लगेगा। संवाद