फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री के ओएसडी ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की

Sat, 15 Jun 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



गोहाना। बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा गोहाना पहुंचे और सिंचाई विभाग में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार ने गोहाना के बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए 80 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे बारिश के पानी की निकासी के लिए अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए गांव बनवासा में ड्रेन पर लगाए गए पंपों व धनाना में लगे पंपों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वीरेंद्र आर्य, रविंद्र जागलान, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता पुनीत साहनी, उपमंडल अभियंता अक्षय व रंजीत, मैकेनिकल विभाग से उपमंडल सुजीत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें