फोटो : 10: फैक्टरी से खाद्य सामग्रियों के लिए गए सैंपल के साथ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी व मुख्
गन्नौर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गन्नौर के हरी नगर स्थित एक छोटी मिल्क प्रोडक्ट यूनिट पर छापा मारा। टीम का नेतृत्व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ने किया। जांच के दौरान टीम को यूनिट से 57 किलो पनीर, 300 किलो सफेद मक्खन और 40 किलो मावा बरामद हुआ।
पकड़ गए सभी उत्पादों के सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद जो भी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी। टीम ने मौके पर ही खराब व अस्वास्थ्यकर मिल्क प्रोडक्ट्स को नष्ट (डिस्ट्रॉय) किया।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि मिल्क प्रोडक्ट बनाने वाले व्यक्ति विक्रम ने हाल ही में यह काम शुरू किया था और अपने उत्पादों की सप्लाई गन्नौर के बाजारों व जीटी रोड पर कर रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि विक्रम के पास यूनिट संचालन का लाइसेंस नहीं पाया गया।
उसे आवेदन का प्रूफ देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। यदि वह निर्धारित समय में प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं शहर में घी विक्रेता भी अपनी दुकान बंद कर भाग गए।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चेताया कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
फोटो : 10: फैक्टरी से खाद्य सामग्रियों के लिए गए सैंपल के साथ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी व मुख्