फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मार्केट कमेटी कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का छापा, रिकॉर्ड खंगाला

Sat, 20 Dec 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :29: सोनीपत के गन्नौर स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की ट
विज्ञापन
गन्नौर। मार्केट कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने छापा डालकर जांच की। छह सदस्यीय टीम कार्यालय पहुंची और एक शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। टीम ने मार्केट कमेटी से जुड़े विभिन्न रिकॉर्ड खंगाले और सचिव शिव कुमार सहित संबंधित कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


जांच के दौरान टीम ने वाहनों की एंट्री रजिस्टर, गेट पास और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। इसके साथ ही कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी निकलवाकर जांच की गई ताकि वाहनों की आवाजाही और गेट पास से संबंधित स्थिति स्पष्ट की जा सके।
अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और दस्तावेजों का आपस में मिलान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम पुगथला खरीद केंद्र पहुंची, जहां खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। टीम ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान खरीद केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से भी आवश्यक जानकारी ली गई। टीम देर शाम तक विभिन्न बिंदुओं पर जांच करती रही। फिलहाल जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई है और न ही किसी तरह की कार्रवाई की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

टीम में निरीक्षक अनीश, निरीक्षक बिजेंद्र, उप निरीक्षक सुभाष, उप निरीक्षक जोगेंद्र, उप निरीक्षक राजसिंह तथा सहायक उप निरीक्षक राजेश शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें