फोटो : 34: सोनीपत के जाखौली गांव में राशन डिपो पर छापा डालने वाली टीम। पाठक
सोनीपत । मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सोमवार को ग्राम जाखौली में राशन डिपो में छापा डाला। यहां पर 121 क्विंटल बाजरा कम मिला है। जिसके बाद डिपो संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
सूचना मिली थी कि जाखौली गांव के राशन डिपो से खाद्यान्न की कालाबाजारी हो रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ वहां छापा डाला। गोदाम में स्टॉक के अनुपात में वहां बाजरा नहीं मिला। डिपो की जांच की गई तो पता चला कि संचालक रमेश ने आगे तो बाजरा से भरी बोरियों लगाकर रखीं थी, लेकिन बीच का स्थान खाली था। 121 क्विंटल बाजरा कहां गया उसका कोई सही जवाब रमेश के पास नहीं था। कार्रवाई के दौरान टीम में इंस्पेक्टर विजेंद्र, बलवान, राजेश, सीआईडी से कमलजीत शामिल थे।