फोटो :32 : सोनीपत स्थित सब्जी मंडी के पास पनीर की दुकान पर जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टी
सोनीपत/खरखौदा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शिकायत पर पनीर व घी की दुकानों पर छापा मारा। वहीं खरखौदा में ईंट भट्ठों पर छापा मारकर प्रतिबंधित ईंधन पकड़ा है। खाद्य पदार्थ के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को शिकायत मिली थी कि शहर में पनीर और घी निम्न क्वालिटी का बेचा जा रहा है। अन्य खाद्य पदार्थ में भी मिलावट की सूचना मिल रही थी। जिस पर डीएसपी अजीत सिंह ने एसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के डॉ. जोगेंद्र सिंह को शामिल किया गया। उसके बाद टीम ने सब्जी मंडी व आसपास के क्षेत्र में छापा मारा। टीम ने अमित कुमार एंड ब्रदर्स की टीम से पनीर और चाप का सैंपल लिया। दोनों सैंपल को सील करके जांच को भेज दिया गया है। टीम ने हलवाई हट्टा से भी हरियाणा क्रीम के नाम से देसी घी की दुकान से सैंपल लिया है। सभी सैंपल को जांच को भेज दिया गया है।
ईंट भट्ठों से मिला प्रतिबंधित ईंधन
खरखौदा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ मिलकर खरखौदा क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान दो जगहों पर स्थित ईंट भट्ठों पर प्रतिबंधित कॉर्बन रखा मिला जिसे ईंट पकाने के लिए जलाया जा रहा था। टीम की ओर से दोनों ही ईंट भट्ठा मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई महावीर, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एसडीओ प्रवीन कुमार व खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक प्रवेश कुमार की टीम ने पहलादपुर किडौली स्थित भगवान ईंट भट्ठे पर छापा मारा। जहां पर टीम को करीब 75 बैग प्रतिबंधित कार्बन रखा मिला। जिसमें ईंटों की पकाई की जा रही थी। जिसके बाद टीम खांडा गांव में शिव ईंट भट्ठे पर पहुंची। भट्ठे पर चार बोरे कार्बन रखा मिला और उसमें ही ईंट पकाई जा रही थी। प्रवीन कुमार ने बताया कि दो भट्ठों पर प्रतिबंधित कार्बन का प्रयोग किया जा रहा था। उन्हें नोटिस जाएगा। जिसके जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो :32 : सोनीपत स्थित सब्जी मंडी के पास पनीर की दुकान पर जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टी