फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धर्मार्थ गोशाला भटगांव के वार्षिकोत्सव में 3 को आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के धर्मार्थ गोशाला भटगांव में अ​धिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त सु
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 मार्च को धर्मार्थ गोशाला भटगांव के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम विवाह प्रदेश की सभी गोशालाओं को सहायता राशि के चेक भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने हेलीपैड, वीवीआईपी रूट व कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की समस्त तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं तथा किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम गो सेवा एवं गो संरक्षण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रशासन इस आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें