नगर पालिका रोड स्थित डेयरी से नमूने लेती खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम। साथ में मुख्यमंत्री उड़न?
- फोटो : Sonipat
त्योहारी सीजन के साथ ही मिलावट का खेल शुरू हो जाता है। ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए छापा मारने की कार्रवाई की जा रही है। गन्नौर में नगरपालिका रोड पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मार कार्रवाई करते हुए डेयरी की दुकान से खाद्य सामग्रियों के नमूने लिये।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विरेंद्र कुमार व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की करनाल टीम के इंस्पेक्टर सुरेंद्र शर्मा व एसआई सुनील कुमार की टीम नगरपालिका रोड स्थित खान डेयरी पर पहुंची। टीम को डेयरी से 150 किलोग्राम मावा, 100 किलोग्राम पनीर, 220 किलोग्राम दही व 50 किलोग्राम सोया चाप बरामद की। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने चारों खाद्य पदार्थों के अलग-अलग नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला चंडीगढ़ में भेजा जाएगा। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। टीम की छापा मार कार्रवाई की जानकारी मिलते ही गन्नौर के अन्य डेयरी संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा। कई डेयरी संचालकों ने छापा मार कार्रवाई के डर से अपनी दुकानें बंद कर दी।
जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम के साथ नगरपालिका रोड स्थित खान डेयरी पर छापा मारा है। वहां से चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।