फोटो 27: सोनीपत में छोटूराम चौक पर उनकी प्रतिमा पर नमन करते दीनबंधु छोटू राम युवा सेवा समिति के
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम युवा सेवा समिति की तरफ से शुक्रवार को छोटूराम चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर बंसीलाल कुंडू ने कहा दीनबंधु छोटू राम ने किसान गरीबों एवं दोस्तों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह एक महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक थे। इस दौरान चांद राम दहिया, कृष्ण भटगांव, सरदार जसवंत सिंह, कृष्ण सैनी, बलबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, साबर अली, मास्टर देवेंद्र दलाल, रामचंद्र दहिया, अशोक भी मौजूद रहे।