फोटो 18: सोनीपत की सुनारों वाली गली स्थित सिद्धपीठ श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर में मां दुर
सोनीपत। शारदीय नवरात्र के छठे दिन रविवार को सुनारों वाली गली स्थित सिद्धपीठ श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर छठ की सवामनी की कढ़ाई कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान 21 कन्याओं का पूजन किया गया।
29 सितंबर को माता रानी प्रात: 4 बजे कामी रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगी। यहां सुबह 5 बजे माता की आरती के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। भाजपा नेता राजीव जैन ने श्रद्धालुओं के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि माता की कृपा से भक्तों का उत्थान हो रहा है। सच्चे हृदय से की गई प्रार्थना को माता रानी अवश्य स्वीकार करती हैं। मेले में माता रानी के दर्शन के लिए प्रदेश के अलावा दिल्ली से भी श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि मां चिटाने वाली के पूजन व दर्शन मात्र से कष्ट दूर होते हैं।
पंडित अमित शौनक ने बताया कि 30 सितंबर सुबह 10 बजे माता रानी रामलीला ग्राउंड से रथ पर सवार होकर मंदिर के लिए प्रस्थान कर अपना स्थान ग्रहण करेंगी। माता रानी के मंदिर में वापस विराजने के साथ ही मेले का समापन होगा। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
कार्यक्रम में प्रधान महेश गोयल, देवेंद्र कुच्छल, महेंद्र मंगला, अमित कुच्छल, निर्मल जैन, नरेश गोयल, अशोक गोयल, नरेश कुमार, महताब सिंह खत्री, वीरेंद्र कटारिया, सुनील गुप्ता व प्रवीन कुच्छल समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।