फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केमिकल रिजेंट खत्म, जिला अस्पताल में नहीं हो रहा केएफटी टेस्ट

Wed, 14 May 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रक्त जांच कराने के लिए लैब की खिड़की पर खड़े मरीज। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) नहीं हो पा रहे हैं। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। एक सप्ताह से केमिकल रिजेंट खत्म हाेने की वजह से केएफटी ठप पड़ गया है। अस्पताल में खून से संबंधित जांच करवाने के लिए आने वाले मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मरीजों को बाहर निजी प्रयोगशाला में पैसे देकर अपनी जांच करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1800 मरीज आते हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज सामान्य ओपीडी के होते हैं। आंकड़ों के अनुसार इनमें से 70 से 90 मरीज लिवर और किडनी के होते हैं। इनकी जांच के लिए चिकित्सक की ओर से लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) व किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) लिखा जाता है।
अस्पताल की प्रयोगशाला में किडनी फंक्शन टेस्ट के लिए केमिकल रिजेंट न होने के कारण मशीन बंद पड़ी है। मरीजों को बिना जांच करवाए ही लौटना पड़ रहा है और कुछ निजी प्रयोगशाला में जांच करवाने के लिए मजबूर हैं। मरीज केएफटी संबंधी खून जांच कराने के लिए अस्पताल प्रशासन से मिल रहे हैं, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से केएफटी के लिए केमिकल रिजेंट खत्म हो गया है। अन्य जांचों का रिजेंट है। मुख्यालय से केमिकल रिजेंट की मांग की गई है। -डॉ. प्रिया भारद्वाज, प्रयोगशाला इंचार्ज, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें