फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओलंपिक खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश देने के लिए चलाया चीयर 4 भारत अभियान

Sat, 27 Jul 2024 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पेरिस में ओलंपिक की रणभेरी बज चुकी है। 117 सदस्यीय भारतीय दल पेरिस में देश को पदक दिलाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहा है। भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन व उन्हें शुभकामना संदेश देने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से चीयर 4 भारत अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक शिवम शर्मा ने सेल्फी प्वाइंट पर अपना बधाई संदेश दे कर अभियान की शुरुआत की। चीयर 4 भारत अभियान के तहत जिले में पांच जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इससे आम जन पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश देकर उनका उत्साह बढ़ा सकते हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण ने जिला प्रशासन व रेलवे के सहयोग से जिला बस अड्डा, महाराणा प्रताप चौक, सुभाष स्टेडियम, सुखदेव ढाबा जीटी रोड, जिला रेलवे स्टेशन व लघु सचिवालय में होड्रिंग व सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण ने जनसाधारण से अपील की है कि वह अपनी सेल्फी लेकर शीर्षक सहित साई को मेल करें। भारतीय खेल प्राधिकरण चयनित फोटो को सोशल मीडिया के अधिकारिक अकाउंट पर डालकर खिलाड़ियों तक आपका संदेश पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें