फोटो 21: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में दिव्यांग बच्चे की चिकित्सा जांच करते हड्डी विशेषज्ञ डॉ.
सोनीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में जिला नागरिक अस्पताल में लगाए गए दिव्यांग चिकित्सा मूल्यांकन शिविर को संपन्न किया गया। अंतिम दिन शुक्रवार को गन्नौर व मुंडलाना खंड के 75 दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच की गई। समग्र शिक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. अतर सिंह ने कहा कि जल्द ही विद्यार्थियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे। सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को उनके विशेष शिक्षक व माता-पिता शिविर में सुरक्षित लेकर पहुंचे। मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच की। टीम में डॉ. विपिन दलाल, डॉ. प्रदीप लाकड़ा, डॉ. राकेश फोगाट, डॉ. संदीप आंतिल, डॉ. विकास चहल, डॉ. शैलेंद्र राणा, डॉ. सुमन हुड्डा शामिल रहे।