फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 33.97 लाख की ठगी

Fri, 22 Nov 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। युवक को शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 33.97 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पास सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर ठगी की गई। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुदामा नगर निवासी कपिल कुमार ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 18 सितंबर को सोशल मीडिया (टेलीग्राम) पर संदेश आया था। इसमें आरोपी ने खुद का परिचय बहुउद्देशीय कंपनी के कर्मचारी के रूप में दिया था। उसने झांसा दिया था कि उनकी कंपनी निशुल्क शेयर मार्केट के लिए ट्रेडिंग सिखाती है। इसके बाद उन्हें वाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। उसके बाद शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने के बारे में कहा गया। बताया गया कि इससे 15 से 20 फीसदी लाभ कमाया जा सकता है। उनसे 20 बार की ट्रांजेक्शन में 33,97,224 रुपये अलग-अलग खातों में डलवाए गए। जब रुपये वापस निकालने लगे तो और रुपये मांगे गए। तब उन्हें ठगी का पता लगा। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें