फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन युवकों से 18.65 लाख की ठगी

Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठगों का मकडजाल लगातार बढने लगा है। थोड़ी सी लापरवाही बरतते ही वह खाता खाली कर देते हैं। अलग-अलग स्थानों पर ट्यूशन टीचर, कारोबारी व एक अन्य को निशाना बनाकर 18.65 लाख रुपये ऐंठ लिये। पीड़ितों ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

गांव खटकड़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह विद्यार्थियों को ट्यूशन पढ़ाते है। उन्होंने कुंडली के केनरा बैंक की शाखा में बैंक खाता खोल रखा है। उनके डेबिट कार्ड की वैधता समाप्त होने वाली है। जिसके बाद उनके पास बैंक की तरफ से नया डेबिट कार्ड भेजा गया था। नए कार्ड के सत्यापन के नाम पर उनके पास केनरा बैंक की तरफ से कॉल आई थ। इसके बाद उनके पास एक दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल आई। खुद को बैंक कर्मी बताकर युवक ने उन्हें एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया। कॉल करने वाले फोन पर उन्हें जो निर्देश दिए वह उनको मानता चला गया। अपने अकाउंट और डेबिट कार्ड की भी पूरी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उन्हें शक हुआ तो वह केनरा बैंक की ब्रांच में पहुंच गए। वहां उसने बैंक मैनेजर को जानकारी देकर खाता बंद कर दिया। इससे पहले कि उसका अकाउंट बंद होता खाते से तीन बार में 6 लाख 99 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
जैन बाग कॉलोनी निवासी दीपक को झांसे में लेकर छह लाख रुपये हड़प लिए गए। उन्हें फेसबुक पर दोस्ती का प्रस्ताव भेजा गया। बाद में उस फेसबुक आईडी से एक युवती उनको रुपये व्यापार में लगाने का झांसा दिया। युवती ने टेलीग्राम अकाउंट से लिंक को डाउनलोड करा दिया। उसके बाद दीपक से लिंक में रुपये डलवा लिये। उनसे करीब छह लाख रुपये ऐंठ लिए गए। बाद में सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जींद निवासी जितेंद्र कुमार से भी ठगी की गई। वह एक कंपनी में कार्यरत है। उन्हें सोशल मीडिया साइट पर 1200 रुपये का सामान खरीदने का ऑर्डर दिया। इस दौरान उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। उनके मोबाइल पर थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करवाया गया। उनके खाते से 5.65 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। उन्हें धमकी दी कि उन्हें बदनाम कर दिया जाएगा। उनके बयान पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें