फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के नाम पर हुआ सीएचसी बढ़खालसा का नामकरण

Tue, 09 Jun 2026 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव बढ़खालसा में सीएचसी के नामकरण के दौरान  विधायक कृष्णा गहलावत, भाजपा के पू
विज्ञापन
सोनीपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का नाम बदलकर अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़खालसा किए जाने पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 14 नवंबर 2025 को सीएचसी के नामकरण की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

सरकार ने घोषणा को अंतिम रूप देते हुए सोमवार को सीएचसी का नामकरण कर दिया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि देश के इतिहास में अनेक ऐसे महान बलिदानी हुए हैं जिनके योगदान को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाया।
अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया ने गुरु तेग बहादुर के पावन शीश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। मुख्यमंत्री की ओर से सीएचसी बढ़खालसा का नाम दादा कुशाल सिंह दहिया के नाम पर करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा सरकार इतिहास के उन महानायकों को उचित सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है जिनके योगदान को लंबे समय तक भुला दिया गया था। दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।
उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की स्मृतियों को सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा को पूरा कर क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान किया है। सीएचसी का नाम उनके नाम पर होने से क्षेत्रवासियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ने की नई प्रेरणा मिलेगी और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
अतिथियों ने अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया की स्मृति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।कार्यक्रम में विधायक कृष्णा गहलावत, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, पर्यावरण प्रेमी देवेंद्र सूरा, सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें