शासन की तरफ से आठ गांवों में चौपाल की सौगात दी जा रही है। गांव में चौपाल सामाजिक सद्भावना बढ़ाने में मदद करती है। चौपालों में सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। पंचायती राज विभाग की ओर से आठ गांवों में चौपालों का निर्माण करने के लिए 74.19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से टेंडर लगा दिए गए है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चौपालों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
चौपाल हमेशा सामाजिक जुड़ाव का केंद्र रही है। ऐसे में गांवों में चौपालों के निर्माण को लेकर सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे है। गांवों में चौपाल का अलग ही महत्व होता है। चौपालों के निर्माण को लेकर लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को पूरा करते हुए सरकार ने चौपालों का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। गांवों में चौपाल बनने से वहां लोग एक साथ बैठकर बातचीत करने के साथ ही कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।
अहमदपुर 10 लाख रुपये
भैंसवाल खुर्द 13.03 लाख रुपये
रिंढाणा 11.44 लाख रुपये
कथूरा 10.13 लाख रुपये
धनाना 12.78 लाख रुपये
छतेहरा 6 लाख रुपये
मुंडलाना 6.94 लाख रुपये
ठरू 5.87 लाख रुपये
आठ गांवों में चौपालों का निर्माण पर 74.19 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर आवंटित होने के बाद चौपाल का निर्माण कार्य अगले छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। चौपालों के निर्माण को लेकर टेंडर लगा दिया गया है।
कुलबीर, एक्सईएन पंचायती राज विभाग