फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाइयों के साथ बाइक पर जा रही युवती का किया पीछा, हाथ पकड़कर अपहरण का प्रयास

Fri, 18 Oct 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भाइयों के साथ बाइक पर जा रही युवती का पीछा कर अभद्र शब्दों का प्रयोग करने व अपहरण की कोशिश करने का मामला सामने आया है। युवती के भाइयों ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर पत्थर व रॉड से हमला कर दिया। इससे एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अपहरण के प्रयास, हमला करने, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने दो भाइयों संग बाइक पर सवार होकर लाइन पार क्षेत्र में जा रही थीं। जब वह अग्रसेन चौक के पास पहुंचे तो तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ युवक शराब पीते दिखाई दिए। युवकों ने उन्हें देखकर अपशब्द कहने शुरू कर दिए। उन्होंने अपनी गाड़ी से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। वह उनके भाइयों को कहने लगे कि इस लड़की को छोड़ो और भागो। उनसे बचने के लिए उनके भाइयों ने बाइक को भगाना शुरू कर दिया और कबीरपुर की तरफ मोड़ लिया। इस पर युवकों ने अपनी गाड़ी उनकी बाइक के सामने अड़ा दी। वह उन्हें रोककर अपशब्द कहने लगे।

युवती ने बताया कि उनके भाइयों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके एक भाई के सिर पर पत्थर उठाकर मार दिया और दूसरे पर रॉड से हमला कर दिया। पत्थर लगने से उनके भाई की हालत बिगड़ गई। युवती का आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन गाड़ी में अपहरण कर ले जाने की कोशिश की। उनके शोर मचाने व अन्य लोगों के आने पर वह धमकी देकर भाग गए। उन्होंने कहा कि आज तो बच गई, लेकिन कब तक खैर मनाएगी। वह अपने भाइयों को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंची, जहां से एक भाई का गंभीर चोट के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उसने अब मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों की गाड़ी के नंबर के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें