सोनीपत। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार महिला उप निरीक्षक मंजू की मुश्किल बढ़ गई है। साक्ष्य संकलित करने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो के जांच अधिकारी ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। जांच पूरी करने के बाद आरोप पत्र 40 दिन के भीतर दाखिल किया गया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो के आरोप पत्र के अनुसार दुष्कर्म के एक मुकदमे में आरोपी को बचाने के लिए सिविल लाइन थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक मंजू ने 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में कर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद प्लान बनाकर एसीबी ने केमिकल लगे नोट शिकायतकर्ता को दिए। शिकायतकर्ता ने जैसे ही रिश्वत की रकम उप निरीक्षक मंजू को दी एसीबी ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने मंजू के विरुद्ध रोहतक में मुकदमा दर्ज किया।
चालीस दिन की तफ्तीश के के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने साक्ष्य जुटाने के बाद कोर्ट में उप निरीक्षक मंजू के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया। रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने के बाद उप निरीक्षक मंजू को निलंबित कर दिया गया था ।