फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच रैन बसेरों में अव्यवस्था का बोलबाला: कहीं लटके ताले तो कहीं चूहों ने खोद डाली मिट्टी

Sun, 29 Dec 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से क्षेत्र में खोले गए रैन बसेराें में व्यवस्था चरमरा रही है। प्रशासन रैन बसेरों में बेहतर प्रबंध करने के महज दावे ही कर रहा है। सर्दी में हो रही बारिश के बीच हमारी टीम ने रैन बसेरों की पड़ताल की तो हकीकत अलग ही मिली। नागरिक अस्पताल परिसर में रैन बसेरे पर ताला लटक रहा था तो जीटी रोड पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के नीचे रैन बसेरे में चूहों ने मिट्टी खोद रखी थी। यहां जरूरतमंद लोगों के रुकने की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन

सर्दी में सड़क किनारे फुटपाथों पर लेटकर रात काटना मुश्किल है। निगम क्षेत्र में अलग-अलग पांच स्थानों पर रैन बसेरों की व्यवस्था कर रखी है, जिनमें से कुछ में जरूरतमंद लोगों के रुकने के लिए रजाई व गद्दा की व्यवस्था सही है। शुक्रवार देर रात संवाद टीम रैन बसेरों में पड़ताल करने पहुंची। सबसे पहले टीम शनि मंदिर के सामने रैन बसेरे में गई तो वहां पर रजाई व गद्दे की व्यवस्था थी और सात व्यक्ति रुके थे। बहालगढ़ स्थित जीटी रोड पर फ्लाईओवर के नीचे टीम पहुंची। रैन बसेरे के अंदर चूहों ने मिट्टी का ढेर लगा रखा था। रैन बसेरे के अंदर रखे गद्दे चूहों ने कुतर रखे थे। चौकीदार ने बताया कि यहां रूकने के लिए जरूरतमंद व्यक्ति आता है तो अंदर के हालात देखकर वापस चला जाता है। इसके बाद टीम मुरथल फ्लाईओवर के नीचे रैन बसेरे में पहुंची, उसमें हीटर, रजाई व गद्दों की व्यवस्था थी।
हिंदू कॉलेज के सामने स्थापित रैन बसेरे में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इसके बाद टीम जिला नागरिक अस्पताल परिसर में स्थापित रैन बसेरे में पहुंची वहां फिर ताला लटका मिला। सर्द रात में मरीजों व गर्भवती को लेकर आने वाले परिजनों के ठहरने की व्यवस्था नहीं थी। 19 दिसंबर को भी अस्पताल में व्यवस्थाओं की पड़ताल की थी, उस दौरान रैन बसेरा बंद था।
विज्ञापन

निगम क्षेत्र में रैन बसेरों में चौकीदार लगा रखे हैं। अस्पताल में स्थापित रैन बसेरे में चौकीदार लगाया गया था। अस्पताल में शुक्रवार रात रैन बसेरा क्यों बंद था, इसके बारे में संबंधित निरीक्षक से बात की जाएगी। बहालगढ़ रैन बसेरे में व्यवस्था ठीक कराई जाएगी।
- हरदीप सिंह, उप निगम आयुक्त, नगर निगम

शुक्रवार रात रैन बसेरों की लोकेशन मांगी थी, कुछ रैन बसेरे बंद मिले थे। बहालगढ़ स्थित रैन बसेरे में चूहे के मिट्टी निकालने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। निगम अधिकारियों से बात करके रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें