फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का दुरुपयोग करने वालों के काटे जाएंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी में शहर की कॉलोनियों में बढ़ने वाली पेयजल किल्लत से बचने के लिए मेयर निखिल मदान ने नगर निगम कार्यालय में अफसरों व पार्षदों के साथ बैठक की। मेयर निखिल मदान ने कहा कि निगम की ओर से अभियान चलाकर शहरवासियों के जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। व्यावसायिक कार्यों में पानी का दुरुपयोग करने वालों का चालान काटा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पेयजल को बर्बाद करने से बचें।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही उन्हें कुछ वार्डों में पेयजल सप्लाई बाधित होने की शिकायत मिली थी। ऐसे में हर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के हर गली-मोहल्ले में तय समय पर पेयजल सप्लाई कराए, क्योंकि गर्मी में पीने के पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि वह पानी का दुरुपयोग न करें। पेयजल खपत बढ़ने के साथ ही शहर में निगम की ओर से पुराने पंपों की मरम्मत और देखरेख का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि हर बूस्टर पर सही समय पर पानी की सप्लाई हो सके। इस मौके पर एक्सईएन जसवंत, पंकज सैनी, एसडीओ सतीश, एसडीओ नरेंद्र, जेई प्रदीप, सूर्या धनखड़, निगम पार्षद हरि प्रकाश सैनी, नीतू दहिया, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें