फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र : भक्तों में बना रहा उल्लास, विधि-विधान से की मां कुष्मांडा की पूजा

Sat, 13 Apr 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सुनाराें वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में माता के भजन गाते भक्त। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। भक्तों ने मंदिरों में पूजा की और माता का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में दिनभर मां के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

नवरात्र के चौथे दिन सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में में महिला संकीर्तन मंडली ने माता का कीर्तन किया। इस अवसर पर वीणा देवी, पूजा देवी, सरला, सुनीता, पूनम, रेणु ने माता के भजन गाए। उसके बाद आरती की व प्रसाद वितरित किया गया। वहीं गांव चिटाना स्थित मंदिर में मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा कर भंडारा लगाया गया। शनिवार को भक्त कलश शोभा यात्रा निकालेंगे।
बहालगढ़ रोड स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव के वैष्णो धाम में महिलाएं मैया कूष्मांडा के गुणगान पर झूमती रही। इस अवसर पर कॉलोनी की सभी संकीर्तन महिला मंडल उपस्थित रही। नवरात्र के पांचवें दिन माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। स्कंदमाता कमल के आसान पर विराजमान हैं, इसलिए इन्हें पद्मासन देवी भी कहा जाता है। स्कंदमाता की साधना से साधकों को आरोग्य, बुद्धिमता तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें