सोनीपत। गोहाना नगर परिषद क्षेत्र के डॉ. गजराज रोड को 35 लाख रुपये से सीसी से बनाया जा रहा है। चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने रविवार रात में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सेक्टर प्रमुख संजय दूहन, जेई यश, जेई करण मौजूद रहे। चेयरपर्सन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।