गोहाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। प्राचार्य अजय खोखर व अधीक्षक ओमवती ने 39 मेधावी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में 13 ट्रेडों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। सभी ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि संस्थान में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा एवं व्यवहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाया जाता है। इससे युवा आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस अवसर पर रामपाल सिंह, शुभ कुमार, सुरेश चंद्र, परमवीर सिंह आदि उपस्थित थे।