फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेढ़ सदी पुराने शिव मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप, राई में बनेगा 108 फीट ऊंचा मंदिर

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव राई स्थित मंदिर में पंचायत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राई में धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व से जुड़े करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराने शिव मंदिर के पुनर्निर्माण की पहल शुरू हो गई है। गांव में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने प्राचीन मंदिर के स्थान पर 108 फीट ऊंचे भव्य शिव मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया। परिसर में भगवान शिव के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

पंचायत में ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग भी शुरू कर दिया। पहले ही दिन 1.14 करोड़ रुपये की सहयोग राशि एकत्रित हुई। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर का निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था के स्तर पर नहीं, बल्कि सामूहिक सहयोग से किया जाएगा। निर्माण कार्य को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए 31 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। इसके सदस्यों के नाम जल्द तय किए जाएंगे। कमेटी निर्माण कार्य, आर्थिक सहयोग और मंदिर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की देखरेख करेगी।
प्राचीन मंदिर को नया स्वरूप देने की तैयारी
ग्रामीण रमेश कौशिक, प्रदीप शर्मा, पार्षद कुनाल कौशिक, मनोज त्यागी और खेमचंद ने बताया कि मौजूदा शिव मंदिर लंबे समय से गांव की आस्था का केंद्र रहा है। मंदिर से लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। अब इसके स्थान पर भव्य मंदिर बनाकर धार्मिक स्थल को नया स्वरूप देने की योजना है। प्रस्तावित मंदिर 108 फीट ऊंचा होगा और परिसर को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस दौरान सिंह राम कौशिक, रामदत्त, डॉ. महाबीर कौशिक, सुरजीत, रामधारी कौशिक, रामप्रकाश उर्फ बिल्लू, मनीष कौशिक, प्रीतम कौशिक, भूषण, नरेश कौशिक, प्रमोद, मिट्ठू कौशिक, संजय कौशिक और राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें