फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्वकप में क्रिकेट टीम की जीत पर मनाई खुशी

Sun, 15 Oct 2023 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत की चिंतपूर्णी कॉलोनी में भारत की जीत पर नाच कर खुशी मनाते खेलप्रेमी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करने के साथ ही खेलप्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने जमकर खुशी मनाई। नवरात्र शुरू होने से पहले ही दिन मिली जीत से खेलप्रेमियों की खुशी और बढ़ गई। जीत का जश्न मना रहे खेल प्रेमियों ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने विश्व कप में आठवीं बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


खेलप्रेमी विक्की कौशिक, अधिवक्ता मोहन कौशिक, लीलू कौशिक, शोमेंद्र त्यागी, बिनेश त्यागी, रामलाल, अधिवक्ता अमित कौशिक, मनीष त्यागी, राजू कौशिक, रमेश जांगड़ा, प्रमोद कौशिक ने बताया कि विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ फिर से दमदार जीत हासिल की है।
पहले पाकिस्तान को 191 रन पर समेट दिया और फिर सात विकेट से हरा दिया। त्योहारी सीजन में जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने खेलप्रेमियों की खुशी को दोगुना कर दिया है। कच्चे क्वार्टर मार्केट में खुशी जताते हुए अविनाश, नवीन, बंटी, तरुण व अशोक ने कहा कि पाकिस्तान पर भारत की जीत अलग ही खुशी देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें