फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विशेष बच्चों के साथ मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव

Wed, 05 Nov 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40- सोनीपत के विकास नगर स्थित उड़ान स्पेशल स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मुख्य अति​थि मेघा - फोटो : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
विज्ञापन
सोनीपत। गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर्व के उपलक्ष्य में ककरोई रोड पर विकास नगर स्थित उड़ान स्पेशल स्कूल में दिवान ट्रस्ट की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान की पत्नी मेघा दिवान, पूर्व विधायक देवराज दिवान की पत्नी विमल दिवान, प्रियंका दिवान ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने भजन व गुरु नानक देव के उपदेशों पर आधारित नाटक प्रस्तुत करके किया। मेघा दिवान ने बच्चों के साथ गुरु नानक देव के संदेश सत्य, समानता, सेवाभाव को याद किया। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों की मुस्कान जीवन में सकारात्मकता, मानवता की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
विमल व प्रियंका दिवान ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, संवेदना, सेवाभाव को बढ़ावा देते हैं। दिवान ट्रस्ट की ओर से बच्चों को खाद्य, पाठ्य सामग्री व उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में कनिका सिंघल व रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें