फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीसीएएस जैन कन्या कॉलेज में स्नातक की 520 सीटों पर होंगे दाखिले

Mon, 22 Jun 2026 08:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के जीटी रोड गन्नौर ​स्थित सीसीएएस जैन कन्या महाविद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। जीटी रोड स्थित सीसीएएस जैन कन्या महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार स्नातक में मनोविज्ञान का विषय शुरू किया गया है। महाविद्यालय में बीए की 160, बीकाॅम की 160, बीएससी फिजिकल साइंस 60, बीएससी कंप्यूटर साइंस 60, बीएससी लाइफ साइंस 40, बीएससी पॉलिटिकल साइंस 40, एमए इंग्लिश 40 व एमकॉम 40 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
स्नातक में अब तक 203 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। सभी दाखिले निर्धारित प्रक्रिया के तहत मेरिट आधार पर किए जाएंगे। विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

दाखिला कार्यक्रम के अनुसार 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। चयनित विद्यार्थियों को 1 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। रिक्त सीटों के लिए इसके बाद दूसरी व तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
प्राचार्य डॉ. मनोज ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों का ध्यान रखते हुए समय पर आवेदन करने और दस्तावेजों को सही प्रकार से अपलोड करने की अपील की ताकि दाखिला प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं को निशुल्क कोचिंग भी दी जाती है। जो छात्राएं समालखा या गांव से आती हैं उनको यातायात की सुविधा भी फ्री दी जा रही है। वहीं, संस्था की ओर से छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए 50 फीसदी स्कॉलरशिप भी दी जा रही है ताकि छात्राएं पढ़ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें