फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीबीएसई परीक्षाएं... विद्यार्थियों ने कहा तैयारियों के अनुरूप था पेपर, निर्धारित समय में किया पूरा

Thu, 20 Feb 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23- सोनीपत के ईदगाह रोड स्थित मालवीय शिक्षा सदन में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बा
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से बुधवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। वैकल्पिक विषयों का पेपर होने के चलते सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में पेपर दिया। पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र उनकी तैयारी के अनुरूप ही आया था, जिसे निर्धारित समयावधि में ही पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बुधवार 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फूड प्रोडक्शन, ऑफिस प्रोसीजर एंड प्रेक्टिस, डिजाइन, अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन विषय का पेपर दिया। इसमें फूड प्रोडक्शन व ऑफिस प्रोसीजर एंड प्रेक्टिस विषय का पेपर तीन घंटे और डिजाइन व अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन विषय का पेपर का समय दो घंटे निर्धारित किया गया था। वैकल्पिक विषय होने के चलते परीक्षा केंद्राें पर सीमित संख्या में ही विद्यार्थी पहुंचे थे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से पेपर संपन्न हुआ।
आज इन विषयों का पेपर देंगे विद्यार्थी

बोर्ड परीक्षा के तहत वीरवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थी विज्ञान और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी टाइपोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय का पेपर देंगे। दोनों कक्षाओं के पेपर की अवधि तीन घंटे रहेगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाले पेपर से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


धारा 163 लागू, बंद रहेंगी फोटोस्टेट की दुकानें

सीबीएसई की बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं के चलते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने धारा-163 के आदेश जारी किए हैं। इसमें 04 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में पाबंदियां रहेंगी। इस परिधि व परीक्षा केंद्र में आग्नयास्त्र, तलवार, गंडासी, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू व अन्य हथियार व मोबाइल फोन लेकर जाने के अलावा पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की सीमा में आने वाली फोटो स्टेट की दुकान परीक्षाओं के समय बंद रहेगी। यह आदेश ड्यूटी देने वाले स्टाफ व पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-
बोर्ड परीक्षाओं के तहत बुधवार को 12वीं कक्षा के वैकल्पिक विषयों का पेपर हुआ। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से पेपर संपन्न हुआ। वैकल्पिक विषय का पेपर होने के कारण परीक्षार्थियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

- वीके मित्तल, प्राचार्य, डीएवी मल्टीपरपज स्कूल, सेक्टर-15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें