फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा

Sat, 04 May 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत की मुरथल थाना पुलिस की टीम खैर की लकड़ी व गिरफ्तार आरोपियों क साथ। संवाद
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। मुरथल थाना पुलिस ने ओडिशा से ट्रक में खैर की लकड़ी लेकर आ रहे दो तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाकर खैर की लकड़ी से भरे ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक चालक व क्लीनर मध्य प्रदेश के जिला शहडोल के गांव चांदौली निवासी पुष्पेंद्र सिंह गौड़ और अजय गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में ओडिशा से लकड़ी लेकर आने का पता लगा है। पुलिस ने दोनों को कुरुक्षेत्र स्थित पर्यावरण अदालत में पेश कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी सुनील भनवाला ने पुलिस को बताया कि उनको मुरथल थाना से सूचना मिली थी कि मुरथल में जीटी रोड पर मान ढाबा के पास लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। इसमें खैर की लकड़ी होने का अंदेशा है। सूचना के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुनील के मुताबिक ट्रक में जांच की गई तो उसमें लकड़ी भरी हुई थी। चेक करने पर यह खैर की लकड़ी प्रतीत हुई। चालक पुष्पेंद्र और परिचालक अजय गौड़ लकड़ी के बारे में कोई कागजात व बिल्टी पेश नहीं कर सके। शक है कि लकड़ी चोरी की भी हो सकती है। इसके बाद लकड़ी का वजन कराकर लकड़ियों को ट्रक से उतार कर गिनती व पैमाइश की जा रही है। लकड़ी की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ओडिशा से लेकर आने का शक : शुरुआती पूछताछ में चालक-क्लीनर ने लकड़ी को ओडिशा से लेकर आने की बात कही है। हालांकि कहा जा रहा है कि इस संबंध में गहनता से पूछताछ के बाद ही पता लग सकेगा। चालक व क्लीनर से पूछताछ की जाएगी। पुलिस टीम ने आरोपियों को कुरुक्षेत्र की पर्यावरण कोर्ट में पेश किया है। पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को नौ दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उन्हें थाना में लेकर आने के बाद पूछताछ कर पूरे मामले से पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें