सोनीपत। रोहतक रोड स्थित टाटा मोटर्स की अधिकृत एजेंसी स्वॉन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर ने कैशियर पर गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने सिटी थाना में शिकायत देकर करीब 75 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। निदेशक आशीष गुप्ता ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी के पास टाटा मोटर्स की अधिकृत डीलरशिप है। कैशियर संजय 12 वर्षों से कंपनी में कार्यरत थे। उन्हें जनवरी में पता चला कि संजय ने कंपनी के नाम से फर्जी यूपीआई आईडी बना रखी थी। इसमें निजी मोबाइल नंबर को लिंक किया था। पता लगा कि वह जॉब कार्ड के दो बिल तैयार करता था। ग्राहकों से पूरी राशि लेता था, लेकिन कंपनी के खाते में कम राशि जमा करवाता था। वह 850 बिलों में हेराफेरी कर 75 लाख की गड़बड़ी कर चुका है। पुलिस ने मामले में एक कर्मचारी व ग्राहक के बयान दर्ज किए है।