सोनीपत। गांव भावड़ में रंजिशन महिला पर दो फायर करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मुश्किल से बच सकी। गांव भावड़ निवासी कीया ने पुलिस को बताया कि वह दो बच्चों की मां है। उनके सास, ससुर व देवर भी साथ रहते हैं। उनके गांव के रामजीत ने पीड़िता के बारे में कोई अफवाह फैला दी। इस पर उनके पति ने समझाया तो वह कहासुनी करने लगा। बाद में देर शाम वह छत पर बर्तन साफ कर रही थी तो रामजीत उनके चौबारे पर आ गया। उसने धमकी दी कि दिल्ली वाली आज तेरे को गोली मारूंगा। यह कहकर पहले पत्थर फेंककर मारा और फिर गोली चला दी। इससे वह बचकर भागी तो दूसरी गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें लगी। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।