फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गाड़ी से 4.80 लाख रुपये की नकदी पकड़ी

Fri, 27 Sep 2024 07:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे जांच के दौरान एक गाड़ी से 4 लाख 80 हजार 500 रुपये की नकदी पकड़ी। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट रूपेंद्र पूनिया के साथ फ्लाईओवर के नीचे गश्त पर थी। इस दौरान एक टैक्सी को उन्होंने रोका और जांच के दौरान टैक्सी से 4 लाख 80 हजार 500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने चालक ने अपनी पहचान हिमाचल प्रदेश के मनाली निवासी पुरम दत्त के रूप में दी। उसने बताया कि वह मनाली से दिल्ली किसी काम के लिए पैसे लेकर जा रहे थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने नकदी को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें