फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुंशी की बाइक पर लटके बैग से चार लाख की नकदी चोरी

Sat, 16 Mar 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। अनाज मंडी के मुंशी की बाइक पर लटके बैग से चोर चार लाख रुपये चोरी कर ले गए। आशंका है कि चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पीड़ित नकदी को बैग में रखकर बाइक को स्टार्ट कर रहे थे। इसके बाद पीड़ित ने बैग में नकदी की जांच की तो चोरी मिली।
विज्ञापन

रोहतक के गांव सांघी निवासी गोपाल ने बताया कि वह अनाज मंडी में खुशी ट्रेडिंग कंपनी में मुंशी की नौकरी करते हैं। वह मालिक प्रदीप कुमार के कहने पर शहर के भारतीय स्टेट बैंक से चार लाख रुपये की नकदी लेने आए थे। उन्होंने बैंक से नकदी निकाल ली और बाइक पर लटके बैग में रख दी। वह जब बाइक को स्टार्ट करने लगे तो अज्ञात ने बाइक के बैग में रखी हुई नकदी चोरी कर ली। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोर का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें