फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टहलने निकले युवक पर डंडों से हमला

Sat, 16 Mar 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना निवासी युवक ने गांव के ही एक युवक पर साथियों के साथ मिलकर डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। खरखौदा थाने में दी शिकायत में सिसाना निवासी राकेश ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के नोएडा में नौकरी करते हैं। वह अपने गांव आए हुए थे। शाम को खाना खाने के बाद वह टहलने निकले और गांव के ही ढाबे पर चले गए। कुछ ही देर बाद गांव का ही निशु अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और डंडों से हमला कर उनको घायल कर दिया। उनके सिर व आंखों पर भी चोट आई। उसकी जेब से सात हजार रुपये भी गुम हो गए। राकेश का कहना है कि उन्हें आरोपियों ने धमकी दी। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें