फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ताला तोड़कर नकदी, आभूषण, हथियार चोरी

Sun, 10 Dec 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। उत्तम नगर में घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, आभूषण, रिवाल्वर, कारतूस व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उत्तम नगर निवासी नंदलाल शर्मा की पत्नी राजवंती का पीजीआई रोहतक में कई दिन से उपचार चल रहा है। शनिवार को नंदलाल व परिवार के सदस्य रोहतक गए थे और रात को अस्पताल में ही रुक गए। एक पड़ोसी ने उनके घर में कुछ सामान रखा हुआ था। रविवार दोपहर पड़ोसी उनके घर से सामान उठाने गए तो ताले टूटे मिले और कमरों के अंदर सामान बिखरा मिला। पड़ोसियों ने सूचना नंदलाल को दी। उन्होंने घर आकर देखा तो घर से 65 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, दो अंगूठी, बालियां, टॉप्स, चांदी की पाजेब, 18 चांदी के सिक्के, एलईडी, रिवाल्वर, 30 कारतूस, शस्त्र लाइसेंस और अन्य सामान चोरी मिला। मकान के अंदर शराब की खाली बोतल भी मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें