फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन ने ईको वैन को मारी टक्कर, हलवाई की मौत, 5 घायल

विज्ञापन
सोनीपत के गांव दमकन खेड़ी के पास हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त इको वैन। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गांव खेड़ी दमकन के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने ईको वैन को टक्कर मार दी। हादसे में इको वैन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में ले जाया गया। सदर थाना गोहाना की पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

लाल दरवाजा, सोनीपत निवासी सचिन ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं। उनके पिता रमेश (63) हलवाई का काम करते थे। उनके पिता के साथ मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव बरमाई के दिनेश, गांव राठीकपुरा के केशव, सोनीपत में लाल दरवाजा के पास रहने वाले विनोद, मनोज व महाबीर थे। वह शनिवार को गोहाना में हुए शादी समारोह में हलवाई का काम करने गए थे। जब वह काम पूरा कर रविवार सुबह सोनीपत के लिए गोहाना से निकले थे। गांव खेड़ी दमकन के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने ईको वैन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर भाग गया। हादसे में उनके पिता रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश, केशव, विनोद, मनोज व महाबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों को इलाज चल रहा है। गोहाना थाने के सहायक उपनिरीक्षक नवीनकुमार ने बताया कि आने कखेड़ी दमकन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ईको वैन सवार हलवाई की मौत हो गई है और पांच लोग घायल है। घायलों का मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें