सोनीपत। गांव छिछड़ाना स्थित दुकान का ताला तोडक़र चोर नकदी, सामान व इनवर्टर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव छिछड़ाना के रहने वाले रनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव में दुकान चलाते हैं।
रात को चोर उनकी दुकान का ताला तोडक़र अंदर घुस गए। चोर दुकान के अंदर से 1200 रुपये, इनवर्टर व हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जब सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। उसने मामले से बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।