फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के नीचे से पानी की पाइप लाइन दबाते हुए दबने से तीन मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लाठ-जौली के बीच सडक़ के नीचे से पाइप लाइन दबाने के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे तीन मजदूरों की मिट्टी का तौंदा गिरने से मौत हो गई। तीनों के शवों को सामान्य अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव लाठ-जौली के बीच खेत मे ट्यूबवेल के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। रविवार रात को गांव लाठ निवासी मुकेश व अजीत तथा पानीपत के गांव शहर मालपुर का रहने वाला उनका रिश्तेदार प्रदीप मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। उन्होंने गड्ढे के पास ही मिट्टी का ढेर लगा रखा था। इसी दौरान अचालक मिट्टी का ढेर तीनों पर गिर गया और वह उसमें दब गए। जब ग्रामीणों को मामले का पता लगा तो तुरंत तीनों को निकाला गया। जिसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें