फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकान से नकदी और मोबाइल चोरी

Thu, 28 Mar 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गीता भवन चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में घुसकर चोर नकदी और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पर विधायक सुरेंद्र पंवार ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से बातचीत की और पुलिस से चोरों का पता लगाने को कहा।
विज्ञापन


दुकानदार सुरेंद्र आहूजा ने विधायक सुरेंद्र पंवार को बताया कि उनकी दुकान से चोर रविवार को दिन के समय 40 हजार रुपये व दो आईफोन चोरी कर ले गए। विधायक सुरेंद्र पंवार ने चौकी प्रभारी को कॉल कर कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश के लिए तुरंत पहल की जाए। जल्द चोरों का पता लगाकर काबू किया जाए। दुकानदार के चोरी गए सामान को बरामद किया जाए। उन्होंने पुलिस को गश्त बढ़ाने को भी कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें