सोनीपत। ऋषिकुंज कालोनी के राजेश ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि चोर उनके घर के स्टोर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण ले गए। चोर उनके घर में अलमारी से सोने के दो कंगन, कानों की बालियां व नाक की तिल्ली और 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद