सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर जिला व्यापार मंडल व पॉलिथीन एसोसिएशन की ओर से ककरोई चौक पर राहगीरों को करीब 300 जूट के थैले वितरित किए गए। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य प्लास्टिक बैग के उपयोग के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ाना व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस दौरान कोषाध्यक्ष रविंद्र सरोहा, पॉलिथीन एसोसिएशन के प्रधान रामप्रकाश हुड्डा, अमित ग्रोवर, राजकुमार, कपिल नारंग, मनोज राणा, किराना एसोसिएशन के प्रधान नवीन गर्ग, राजेंद्र गौतम व मुकेश सिंगला मौजूद रहे। संवाद