फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिलिंडर भरवाकर लौट रहे दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 06 Jul 2026 03:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बिधल निवासी कृष्ण ने सदर थाना गोहाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी गुड्डी के साथ पड़ोसी शिव कुमार की बाइक पर फरमाणा स्थित गैस एजेंसी से सिलिंडर भरवाकर वापस गांव लौट रहे थे।
देर शाम गोहाना-सोनीपत रोड पर बने पुल के नीचे से गुजर रहे थे तभी गोहाना की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां से भी गुड्डी की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कृष्ण का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें