फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर चालक लूट के आरोपी गोगी गैंग के शार्प शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Fri, 26 May 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल के पास कैंटर चालक को पिस्तौल दिखाकर दस हजार रुपये व कागजात लूटने के मामले में आरोपी गोगी गैंग के शार्प शूटर को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी दिल्ली के मुंडका का रहने वाला अंकेश है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में दो आरोपियों गिरफ्तार मूलरूप से रोहतक घटना के समय झज्जर की त्रिमूर्ति देवी मंदिर वाली गली निवासी अरुण उर्फ मंडवा व झज्जर के गांव गुढ़ा के मंजीत को पहले काबू कर चुकी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव सहपत निवासी अंग्रेज ने 3 जनवरी, 2021 को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह 2 जनवरी, 2021 की रात को कैंटर में क्वाइल भरकर दिल्ली के स्वरूप नगर से करनाल जा रहा था। जब वह रात 11 बजे मुरथल स्थित कालू के होटल के पास पहुंचातो उनका कैंटर खराब हो गया। वह कैंटर को रोककर वहीं खड़ा था। इसी दौरान एक कार से उतरकर दो युवक उनके पास आए और पिस्तौल दिखाकर उनका पर्स छीन लिया। पर्स में 10 हजार रुपये, आधार कार्ड व पेन कार्ड था। युवक उसका पर्स लेकर पानीपत की तरफ भाग गए। अंग्रेज ने पुलिस को बताया था कि दोनों युवक हरियाणवी भाषा में बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में आरोपी अंकेश को एएसआई पवन कुमार की टीम ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी के दो साथियों ने गिरफ्तारी पर इसका खुलासा किया था। घटना के समय एक आरोपी कार में बैठा था और दो ने लूटपाट की थी। आरोपी अंकेश को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पर हत्याओं समेत अन्य धाराओं में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें