फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री की जांच में 63 बिना एनओसी की मिलीं

Thu, 25 May 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री करने के मामले की चल रही जांच पूरी हो चुकी है। 77 में से 63 रजिस्ट्रियां अवैध कॉलोनियों में बिना एनओसी की हुई थीं। सभी रजिस्ट्रियां नायब तहसीलदार की तरफ से की गई हैं। जांच पूरी होने के बाद तहसीलदार ने एसडीएम डाॅ. अनुपमा मलिक को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं एसडीएम ने भी रिपोर्ट मिलने के बाद उसे आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त कार्यालय में भेज दिया है।
विज्ञापन

तहसील में अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री करने के मामले में एसडीएम डाॅ. अनुपमा मलिक ने तहसीलदार मनोज कुमार के साथ नगरपालिका अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई थी। जिसके बाद तहसीलदार के साथ नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने 15 मई को हुई सभी 77 रजिस्ट्रियों की जांच की। नगरपालिका ने अपने रिकॉर्ड से सभी रजिस्ट्रियों का मिलान किया, जिसमें सामने आया कि 63 रजिस्ट्रियां अवैध कॉलोनियों में की गई हैं। अवैध होने की वजह से नगरपालिका की तरफ से इन काॅलोनियों की एनओसी जारी नहीं की जा सकती थी। रजिस्ट्रियों की जांच पूरी होने के बाद तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
एसडीएम के आदेश पर रजिस्ट्रियों की जांच की गई, जिसमें 63 रजिस्ट्रियां अवैध कॉलोनी में की हुई मिली। इस रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए एसडीएम को सौंप जा चुका है। -मनोज कुमार, तहसीलदार, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें