गांव खेवड़ा के पास सड़क किनारे कैंटर को रोककर टायर की जांच कर रहे क्लीनर को पीछे से आए दूसरे कैंटर के चालक ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं व टक्कर मारने के बाद क्लीनर को कुचलते हुए भाग गया। जिससे क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के बयान पर दूसरे कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यूपी के जिला बागपत के गांव खेड़ा हटाना निवासी सन्नी ने बहालगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चौहान ट्रांसपोर्ट कंपनी के कैंटर पर चालक है। उसके साथ बागपत के गांव खेड़ा इस्लामपुर का विशाल क्लीनर था। दोनों 14 अगस्त को कैंटर लेकर गांव खेड़ा इस्लामपुर से दिल्ली के लिए चले थे। गांव खेवड़ा के पास उन्होंने लघुशंका के लिए कैंटर रोक दिया। इसी दौरान विशाल कैंटर के टायर की जांच करने लगा। जब वह टायर देख रहा था तो इसी दौरान एक कैंटर आया और उसे टक्कर मारकर उसे कुचलता हुआ भाग गया। वह विशाल को कैंटर में लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सन्नी के बयान पर दूसरे कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।