फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ढाबे से लौट रहे युवक व ममेरे भाई को कैंटर ने कुचला, दोनों की मौत

Wed, 14 Oct 2026 11:46 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

विकास के अनुसार काफी प्रयास के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई तो विशाल और प्रतीक उसके पास आने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे कैंटर ने कार के पिछले दाहिने पहिये में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के सुखदेव ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे परिवार की खुशियां बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे से मातम में बदल गईं। मंगलवार देर रात पानीपत-दिल्ली मार्ग पर कार खराब होने के कारण उसे धक्का लगा रहे युवक व उनके ममेरे भाई को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में विशाल और प्रतीक कुमार घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल, सोनीपत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


दिल्ली के बवाना स्थित अस्थल कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी लक्ष्मी, भाई विशाल, बहन नीलम और मामा के बेटे प्रतीक कुमार के साथ कार में सवार होकर मुरथल के सुखदेव ढाबे पर खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रात करीब 12:15 बजे बहालगढ़ फ्लाईओवर पार करने के बाद उनकी कार तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। इसके बाद विशाल और प्रतीक कार से उतरकर पीछे से उसे धक्का लगाने लगे।

कार के पिछले पहिये में टक्कर मारने के बाद युवकों को कुचला
विकास के अनुसार काफी प्रयास के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई तो विशाल और प्रतीक उसके पास आने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे कैंटर ने कार के पिछले दाहिने पहिये में टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर ने कार के पास खड़े दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद विकास और उनके परिजनों ने नीचे उतरकर दोनों को संभाला।
विज्ञापन


दोनों के शरीर से खून बह रहा था। विकास ने बताया कि कैंटर की गति अधिक होने के कारण वह उसका नंबर नहीं देख सका। एक राहगीर की मदद से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और दोनों को सरकारी अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

युवक व ममेरे भाई की मौत से मातम
विशाल व उनके ममेरे भाई प्रतीक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। एक साथ खाना खाने के बाद घर लौट रहे दोनों युवकों की हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ देर पहले तक परिवार के साथ सामान्य रूप से चल रहा सफर अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें