फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर ने ट्रांसफार्मर के खंभों को टक्कर मारकर तोड़ा, 30 घरों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना में एक कैंटर ने शुक्रवार को ट्रांसफार्मर के खंभों को टक्कर मारकर तोड़ दिया था, जिससे गांव के करीब 30 घरों में अंधेरा छा गया। बिजली निगम ने कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं एक दिन बीत जाने के बावजूद अब तक संबंधित ट्रांसफार्मर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं के घरों में बिजली आपूर्ति को चालू नहीं किया गया है। निगम की ओर से बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ नीरज कुमार का कहना है कि सिसाना में एक आइशर कैंटर ने टक्कर मारकर बिजली निगम के 100 केवीए के ट्रांसफार्मर के खंभों को तोड़ दिया है, जिससे ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उनका कहना है कि मामले में जांच करते हुए कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। शुक्रवार को घटना के बाद से ही ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। वहीं क्षेत्र प्रभारी दिनेश पोपली का कहना है कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कर्मचारी भेजे गए हैं। नया ट्रांसफार्मर पहुंचते ही उसे स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें