फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बस की टक्कर से कैंटर डिवाइडर से टकराया, एक घंटा लगा जाम

Thu, 29 May 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के गन्नौर के पास जीटी रोड स्थित फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराने पर क्षतिग्रस्त हु
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित फ्लाईओवर के निकट तेज रफ्तार बस की टक्कर से कैंटर का संतुलन बिगड़ गया। वह फ्लाईओवर के डिवाइडर से जा टकराया। इस दौरान पीछे से आ रहा ट्रक भी कैंटर में टकरा गया। इससे कैंटर में भरा धागा जीटी रोड पर बिखर गया। जीटी रोड पर पानीपत-दिल्ली लेन पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाम लगने की सूचना के बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को हटाने का काम शुरू करवाया।
पंजाब के लुधियाना से धागा लोड करके कैंटर दिल्ली जा रहा था। बुधवार सुबह जब वह गन्नौर के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस से उसमें टक्कर मार दी। कैंटर चालक ने गाड़ी को संभालने का प्रयास किया, मगर संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से जा टकराया। इसी दौरान पीछे आ रहे ट्रक ने भी कैंटर में टक्कर मार दी, जिससे कैंटर में भरा धागा रोड पर बिखर गया। इससे पानीपत-दिल्ली लेने पर गाडि़यों की कतार लग गई। एक घंटे तक लगे जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कैंटर को हटवाया और बिखरा हुआ धागा भी सड़क किनारे रखवाया। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इस बीच पुलिस ने पानीपत की तरफ से आ रहे सभी वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन से गुजारा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई थी।
जीटी रोड गन्नौर के पास हुए हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहां लगे जाम को खुलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है।
विज्ञापन

युद्धवीर सिंह, थाना प्रभारी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र

फोटो 17: सोनीपत के गन्नौर के पास जीटी रोड स्थित फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराने पर क्षतिग्रस्त हु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें