सफीदों। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने की। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कुल नौ शिकायतें और समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शेष शिकायतों का भी समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि समाधान शिविर केवल शिकायतें सुनने का मंच नहीं बल्कि आमजन और प्रशासन के बीच सीधे संवाद और विश्वास का माध्यम है। शिविर में हाट निवासी रामकरण ने शिकायत दी कि उनकी फैमिली आईडी में जमीन का क्षेत्रफल अधिक दर्ज होने के कारण पीपीपी में आय भी ज्यादा दर्शाई जा रही है। एसडीएम ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही सुधार की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार संजय परासर, सिंचाई विभाग के एसडीओ बिजेंद्र सिंह, बिजली विभाग से कपिल देव शर्मा मौजूद रहे।